Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/mysmartc/public_html/24x7livenews.xyz/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170
April 23, 2024

Nidhi Jha Gangster Dulhaniya, Satya Fame Wears Wedding Dress  Weighing 25 Kg

लूलिया गर्ल निधि झा गैंगस्टर दुल्हनियाँ बन रचाई शादी, पहना 25 किलो वजन का दुल्हन का लिबास

इसी वर्ष प्रदर्शित हुई भोजपुरी सिनेमा की ब्लॉक बस्टर फिल्म सत्या में पावरस्टार पवन सिंह के साथ लूलिया गाने से सिनेप्रेमियों के दिलों की धड़कन लूलिया गर्ल अदाकारा निधि झा ने शादी रचा ली है। इस शादी के शुभ अवसर पर निधि ने जो शादी का लहंगा पहना था, उसका वजन 25 किलो था। जिसे पहनकर निधि बहुत सुन्दर दुल्हन लग रहीं थीं। निधि झा की शादी पिछले दिनों जमशेदपुर में अभिनेता गौरव झा के साथ पूरे रश्मों व रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर निधि की मम्मी भी मौजूद थीं, जिन्होंने निधि और गौरव को आशीर्वाद दिया। इस माहौल में सदाबहार गीत जब तक होवे न फेरे सात, तब तक बबुआ नहीं बबुनी… से चार चांद लग जाता है।

आप सभी अगर यह सुनकर सोच में पड़ गये होंगे तो हम साफ साफ बता देना चाहते हैं कि यह सारा माजरा आप सभी की चहेती लूलिया यानि निधि की शादी निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म गैंगस्टर दुल्हनियाँ के एक दृश्य का है। इस फिल्म में वे केंद्रीय भूमिका में हैं और उनके नायक हैं गौरव झा। फिल्म गैंगस्टर दुल्हनिया की शूटिंग इन दिनों जमशेदपुर में की जा रही थी। इस फिल्म में पहली बार निधि झा जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी। फ़िलहाल इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और प्रदर्शित होगी तो निधि का एकदम अलग अंदाज देखकर दर्शके दांतो तले उंगली दबा लेंगे। जी आर 8 फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता कुमार विवेक हैं तथा निर्देशक सौरभ सुमन हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार निधि झा के साथ गौरव झा, ग्लोरी मोहंता, संजय पांडेय आदि हैं।

—————Ramchandra Yadav / Sarvesh Kashyap