Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/mysmartc/public_html/24x7livenews.xyz/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170
March 27, 2025

Audience Of Anand Mandir Varanasi Welcome The Cast & Crew Of The Power Of Dahshyat

द पावर ऑफ दहशत’ का जलवा वाराणसी के आनंद मंदिर में,  दर्शकों ने किया सितारों का स्वागत

1 दिसंबर से आनंद मंदिर, वाराणसी में धूमधाम से प्रदर्शित की गई भोजपुरी फिल्म ’द पावर ऑफ दहशत’ को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। आनंद मंदिर में दर्शकों की  अपार भीड़ के साथ देखी जा रही इस फिल्म का जलवा बरकार है। दर्शकों से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे हीरो सहित सभी सितारों का फिल्म देखने आये दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। यह प्रेम यह साबित करता है कि अच्छी फिल्म को दर्शक दिल खोलकर भारी भीड़ के साथ अपना प्यार और आशीर्वाद देते हैं। प्रेम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के सह निर्माता तृप्ती इंटरटेनमेंट हैं। इस फिल्म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव हैं, जो एक्शन फिल्म के लिए ही जाने जाते हैं।

दहशत भी एक फुल एक्शन पैकेज फिल्म है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में यंग्रीयंग मैन के रूप में रूप में सत्येन्द्र कुमार सिंह सिनेप्रेमियों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। उनके साथ हॉट गर्ल प्रियंका पंडित की रोमांटिक जोड़ी सभी को खूब रोमांचित कर रही है। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार छोटे बाबा व दामोदर राव हैं तथा गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्हा व आजाद सिंह हैं। छायांकन डी के शर्मा, मारधाड़ बाजी, नृत्य अशोक-मयंक, संतोष कुमार, संकलन अजय संकलन का है। फिल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार सत्येन्द्र कुमार सिंह, प्रियंका पंडित, सत्येंद्र गिरी, ईंनू श्री, संजय पाण्डेय, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, सी. पी. भट्ट, साहिल शेख, नजर अब्बास, बबलू यादव, प्रेरणा सुषमा, विक्की बबुआ, प्रतिभा मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, इमरान आदि हैं तथा मेहमान कलाकार संगीता तिवारी हैं। ————-Ramchandra Yadav (PRO)