March 14, 2026

Awara Balam Shooting In Progress at Chandivali Studio Mumbai

चांदीवली स्टूडियो में  “आवारा बलम”

पी.एन. जे. फिल्म्स के बैनर तले बन रही निर्माता निशिकांत झा की भोजपुरी फिल्म  “आवारा बलम” के सेकंड शेड्यूल की शूटिंग का शुभारंभ चांदीवली स्टूडियो, साकीनाका, अंधेरी (पूर्व), मुंबई में हुआ। चंदन उपाध्याय द्वारा लिखित व निर्देशित इस एक्शन से सराबोर फिल्म के प्रथम दिन मुख्य खल पुरूष लंगटा यादव के रूप में अवधेश मिश्रा, उनके पुत्र देव सिंह, अभिन्न सुबोध सेठ, सहयोगी धामा वर्मा व मटरू।  अरविंद अकेला (कल्लू), तनुश्री और प्रियंका पंडित मुख्य कलाकार हैं।

साथ में  अविनाश शाही हीरा यादव, समर्थ चतुर्वेदी, पप्पू यादव, जस्सी, एस. सी. मिश्रा, संजीव मिश्रा, महेश आचार्या, अनूप अरोड़ा, शकीला माजिद, शिवांगी शाही आदि। निर्माता निशिकांत झा ने कहा, इस फिल्म में दस जबरदस्त एक्शन दृश्य हैं, जिसे देखकर आप दंग रह जायेंगे। एक्शन डायरेक्टर हीरा यादव हैं। नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी हैं।घुंघरू (अविनाश झा) का संगीत बेहद कर्णप्रिय है। कविजी (प्यारेलाल यादव), श्याम(देहाती), आज़ाद (सिंह) और सुमीत (चंद्रवंशी) ने अच्छे गीत लिखे हैं। एस.डी. शर्मा की सिनेमैटोग्राफी कमाल की है। “आवारा बलम” की फिल्मोग्राफी आपको चमत्कृत कर देगी। प्रचारक अखिलेश सिंह