Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/mysmartc/public_html/24x7livenews.xyz/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170
April 18, 2024

निषाद प्रोडक्शन एवं जीएमएल इंटटरटेनमेंट प्रा.लि. की दस करोड़ के बजट की ऐतिहासिक फ़िल्म के लिए मेगास्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अनुबंधित

भोजपुरी सिनेजगत के तीसरे दौर के इतिहास में एक और महत्त्वपूर्ण पृष्ठ जुड़ गया है। जी हाँ, भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार निषाद प्रोडक्शन एवं जीएमएल इंटटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले ऐतिहासिक फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य भूमिका के लिए जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ को अनुबंधित किया गया है। फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं स्टाइलिश फ़िल्म निर्देशक इक़बाल बक्श। निर्माता संजय निषाद और गौतम निषाद फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। यह फ़िल्म उच्चतम दर्जे की तकनीकियों से बनाई जा रही है। भोजपुरी सिनेमा की मौजूदा छवि से द्रवित होकर फ़िल्म निर्माता संजय निषाद ने भोजपुरी सिनेमा का परचम विश्व पटल पर लहराने के लिए यह बीड़ा उठाया है। 20 करोड़ भोजपुरी भाषियों के बीच अब तक वह भोजपुरी फ़िल्म नहीं बन पायी है जिसका इंतज़ार हमेशा से रहा है। बहुत से खास दर्शक वर्ग भोजपुरी फ़िल्म देखने से हमेशा कतराते रहे हैं और भोजपुरी सिनेमा के नाम पर नाक भौं सिकोड़ते रहे हैं। इन्हीं कई बातों को ध्यान में रखते हुए  निर्माता संजय निषाद ऐतिहासिक भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण करके एक मिसाल कायम कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग शीघ्र ही उत्तर प्रदेश, मुंबई और राजस्थान के ऐतिहासिक स्थल पर की जायेगी।

nishad productions
गौरतलब है कि निषाद प्रोडक्शन के बैनर तले निर्देशक इक़बाल बक्श निर्देशित निर्माता संजय निषाद की भोजपुरी फ़िल्म टकराव की शूटिंग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। आगामी 29 अप्रैल से सुपर स्टार पवन सिंह एवं पायस पंडित स्टारर भोजपुरी फ़िल्म लोहा पहलवान की शूटिंग शुरू होगी। इस फ़िल्म के निर्देशक इक़बाल बक्श हैं। ये दोनों फ़िल्म भी सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई देने के लिए बनाई जा रही है।