Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/mysmartc/public_html/24x7livenews.xyz/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170
January 24, 2025

प्रियंका पंडित ने मनाया छठ पूजा 

पुरे देश में छठ पूजा बड़े ही श्रद्धापूर्वक और  हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया .इस मौके पर भोजपुरी फिल्मो की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका पंडित ने भी रांची में छठी मईया की पूजा की .प्रियंका इन दिनों रांची में अपनी फिल्म ‘नाचे नागिन गली गली’ की शूटिंग में व्यस्त है .प्रियंका ने अपनी फिल्म की शूटिंग के साथ -साथ छठ की पूजा भी की और छठी मईया का आशीर्वाद लिया.इस मौके पर प्रियंका के साथ रितेश पांडेय भी मौजूद थे जो इस फिल्म में उनके अपोजिट है .

priyanka-pandit priyanka-pandit1

निर्माता राजकुमार आर.पांडेय और दुर्गाप्रसाद मजूमदार द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है.प्रियंका के साथ इस फिल्म में उनके अपोजिट रितेश पांडेय नजर आएँगे ,प्रियंका और रितेश की जोड़ी ने के साथ फिल्म ‘तोहरे में बसेला प्राण ‘ की शूटिंग हाल ही में पूरी की है और इस फिल्म में भी दोनों की जोड़ी एक साथ नजर आएगी.साईदीप फिल्म्स और आदिशक्ति एंटरटेनमेंट द्वारा निर्माण की जा रही इस फिल्म में प्रियंका पंडित ,रितेश पांडेय के साथ अर्जुन सिंह,निशा दुबे और ब्रजेश त्रिपाठी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे ..इस फिल्म का  निर्देशन मनोज नारायण कर रहे है .