Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/mysmartc/public_html/24x7livenews.xyz/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170
February 13, 2025

सुजीत सिंह की सिंह भईया एक आंदोलन है

भोजपुरी सिनेमा में एक नये युग का रूप देने के लिए निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म सिंह भईया समाज की कुव्यवस्था व दो मुँही राजनीति के खिलाफ एक आंदोलन है। सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फ़िल्म सिंह भईया  सिंह भईया दर्शकों के मनोरन्जन के साथ साथ दर्शक दीर्घा के मानस पटल पर अमिट छाप छोड़ते हुए एक सशक्त सन्देश भी छोड़ेगी। इस फ़िल्म का निर्देशन किया है निर्देशक आशीष सिन्हा ने। लेखक अरविन्द तिवारी, संगीतकार अविनाश झा घुँघरू, गीतकार आज़ाद सिंह हैं। नृत्य निर्देशन दिलीप मिश्रा, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला निर्देशन मुकेश कुमार का है। मुख्य भूमिकाओं में सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, संजय पाण्डेय, धर्मेन्द्र में सिंह, संजय वर्मा, माया यादव, सत्य प्रकाश सिंह हैं तथा आइटम डान्स ग्लोरी और आयशा ने किया है। फ़िल्म के नायक सुजीत सिंह का किरदार बहुत ही दमदार व बेहद आकर्षक है। इनका न्यू लुक सिनेप्रेमियों को बहुत ही पसंद आयेगा। सिंह भईया की केंद्रीय भूमिका को जीवंत करने के लिए इन्होंने बहुत मेहनत की है। उम्मीद है कि दर्शकों का इनको और फ़िल्म को बहुत प्यार व आर्शीवाद मिलेगा।

Singh Bhaiya 4Singh Bhaiya 1

उल्लेखनीय है सिंह भईया का मुख्य किरदार निभा रहे सुजीत सिंह की सोच सिनेमा के माध्यम से समाज को जागरूक करना। इनका प्रयास है एक बेहतरीन सिनेमा बनाना, जिससे मनोरंजन के साथ साथ समाज को मैसेज भी मिले। सुजीत सिंह का जन्म २८ फ़रवरी १९८६ ई० में बिहार के हाजीपुर के ग्राम जुड़ावनपुर में हुआ था। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा बिहार बोर्ड, पटना हुई थी। इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन इन्होंने राँची यूनिवर्सिटी, झारखण्ड की है। विगत २००८ ई० से अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। सुजीत सिंह अब  तक नागपुरी फिल्म ‘तोहे हमर जान’  एवं ‘जनम जनम कर नाता’ तथा भोजपुरी फिल्म जुड़ गईल बंधन में सशक्त अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा भोजपुरी और नागपुरी भाषा में लगभग ५० म्यूजिक वीडियो में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। इनके होम प्रोडक्शन के बैनर सुजीत सिंह प्रोडक्शन से निर्मित भोजपुरी फिल्म सिंह भईया  शीघ्र ही प्रदर्शित होगी।