September 15, 2025

SRK Music New Album – Tohara Thumka Par Doha Kattar Hilelaa

एस आर के म्यूजिक के जरिए  हिलेगा  दोहा  क़तर ।

चित्रा एंटरटेनमेंट  प्रोडक्शन  एंड  सूरज  राज  प्रोडक्शन  के  बैनर  तले और निर्देशक सचिन यादव के निर्देशन में बनाई गयी  भोजपुरी  एल्बम   “तोहरा  ठुमका  पर  दोहा  क़तर  हिलेला ”  यह  एल्बम  मस्ती  भरा  रोमांटिक  सांग  है।   इस  एल्बम  में  कुल   ६  गाने है।   जिसे  भोजपुरी   सिंगर  एंड  रैपर  विजय  राज  यादव  (VRY), प्रदीप  चौबे  और  अलका  झा  इन  सभी  गायको  ने  अपनी  शानदार  आवाज  दी  है।

जिसे  दर्शक  सुनते  ही   झूम  उठेंगे।  भोजपुरी इंडस्ट्री में पहेली बार रैप लेकर आ रहे है , विजय  राज  यादव  (VRY) इस एल्बम के जरिये भोजपुरी दर्शको  को कुछ नया और मज़ेदार सुनने को मिलेगा । यह एल्बम बहुत ही साफ़ सुथरी और दिलचसप है, इसे हर कोई सुन सकता है।   इस एल्बम  के संगीतकार  अनुज तिवारी और गीतकार यादव राज,  राकेश सिंह एडिशनल रैप -विजय राज यादव (VRY), डांस निर्देशक -संतोष सर्वदर्शी, छायांकन-अश्विनी कुमार है। मुख्य कलाकार – विजय राज यादव (VRY) ,सचिन यादव ,संतोष सिंह, सुनील भगत ,प्रेणा सुषमा,शिरीन , रागनी चौरसिया इत्यादि है। एल्बम के गानो  को  एस आर के  म्यूजिक ने रिलीज़ किया है। इस एल्बम को 8 नवंबर 2017 को रिलीज़ की जायेगी। ———-Akhlesh Singh (PRO)