April 26, 2026

अरविन्द अकेला कल्लू का “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान

युवा दिलों की धड़कन गायक व नायक अरविन्द अकेला कल्लू ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान चलाया है। इन्होंने यह अभियान अपनी गायन शैली के जरिये बिहार, उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में शुरू किया है। इस मुहीम में इनका साथ दे रही है वेब म्यूजिक कंपनी। इस म्यूजिक कंपनी द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” शीर्षक से ऑडियो अल्बम जारी किया गया है। जिसे संगीतप्रेमियों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। शीघ्र ही वीडियो भी जारी किया जायेगा। गीतों को अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने सुमधुर स्वर से स्वरबद्ध किया है। गीत आज़ाद सिंह ने लिखा है तथा संगीतकार आशीष वर्मा में संगीत से सजाया है। परिकल्पना अरबिन्द मिश्रा का है। 

Beti Bachao (3)Beti Bachao

Beti Bachao (1)
लगातार कई भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग की व्यस्तता के बावजूद अरविन्द अकेला कल्लू  समय निकालकर बीच बीच में स्टेज शो भी कर लेते हैं। शो के विशाल मंच से सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नसीहत देते हैं और अपनी गायन विधा से उन्हें जागरूक भी करते हैं। इस मुहीम में युवाओं का इन्हें काफी सहयोग मिल रहा है।
गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू ने बालजीत सिंह निर्देशित फ़िल्म त्रिशूल की शूटिंग पूरी करने के साथ साथ  फ़िल्म निर्देशक अरविन्द चौबे की होम प्रोडक्शन फ़िल्म त्रिदेव की शूटिंग अभी हाल ही में पूरी कर ली है।