January 16, 2026

रवि किशन की ‘हम हई जोड़ी न.१ ‘ को मिली बिहार  में बम्पर ओपनिंग 

सुपरस्टार रवि किशन की फिल्म ‘हम हई जोड़ी न.१’ यूपी के बाद इस सप्ताह बिहार  में प्रदर्शित हुई है.फिल्म को रिलीज़ होते ही बम्पर ओपनिंग मिली है और साथ ही फिल्म के रिलीज़ होते ही फिल्म हॉउसफुल चल रही है..इस फिल्म में रवि किशन और रानी चटर्जी की सुपरहिट जोड़ी एक साथ नजर आ रही है जिसे दर्शक हमेशा की तरह बहुत पसंद कर रहे है .निर्देशक दिलीप गुलाटी के निर्देशन में बनी यह फिल्म धमाकेदार एक्शन .मधुर गीत और सुन्दर लोकेशनो पर शूट की गयी फिल्म है जिसे दर्शक पसंद कर रहे है .इस फिल्म को बिहार में ईरोज़ कंपनी द्वारा रिलीज़ किया गया है .पहली बार ईरोज कंपनी ने भोजपुरी फिल्म को रिलीज़ किया है .

m_ravi-kishen1 m_ravi-kishen

रवि किशन हाल ही में दिल्ली यूनिवर्सिटी के उड़ान  नुक्कड़ नाटक का हिस्सा बने जिसमे उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ काफी समय बिताया और स्टूडेंट्स को सफल  भविष्य के लिए प्रेरित भी किया .रवि किशन इन दिनों अपनी कन्नड़ फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद ,बैंगलोर और गोवा जैसे लोकेशन पर शूट करने में बिजी है