February 15, 2026

Raj Sahani’s New Film Meri Jaan Tiranga Shooting In Progress

पाक को मुँह तोड़ जवाब देंगे एस. राज साहनी

भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके लोकप्रिय गायक एस राज साहनी अब सिनेमा के रुपहले परदे पर अपनी अलग छाप छोड़ने हेतु पूर्णतः कमर कस चुके हैं। साथ ही दुश्मन देश पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना चाहते हैं। इसी क्रम में वे वीर प्रताप फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म मेरी जान तिरंगा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनका किरदार बेहद अलग है, जिसे दर्शक खूब पसंद करेंगे। साथ ही साथ उनके कई हैरतअंगेज कारनामों से दर्शक अचंभित ही होंगे।  फिल्म के निर्माता प्रताप फिल्म इंटरनेशनल हैं। लेखक व निर्देशक ललित शुक्ला हैं।

  

गीतकार रुस्तम घायल के लिखे गीतों को संगीत दिया है संगीतकार एस कुमार ने।  छायांकन प्रमोद पांडेय तथा  मारधाड़ हीरा यादव का है। मुख्य भूमिका में रितेश पांडेय, एस. राज साहनी, प्रियंका महराज, अर्चना प्रजापति, अमृता पांडेय,  दीपक भाटिया, संजय वर्मा, स्वीटी सिंह, लाल धारी, जस्सी सिंह, त्रिपुरारी, हीरा यादव, डी पी पांडेय, देव नारायण, बंधु खन्ना, जय सिंह, अरुण सिंह और बृजेश त्रिपाठी हैं।   Ramchandra Yadav(PRO)