July 11, 2025

अमरीश सिंह ने मचाया नेपाल में धमाल

भोजपुरी सिनेजगत के लोकप्रिय अभिनेता अमरीश सिंह एक रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने नेपाल के तेलिहवा, कपिलवस्तु पहुंचे थे। यहां पर अनाथ एवं विकलांग बच्चों की सहायता की प्रयोजन से एक रंगारंग कार्यक्रम भोजपुरी नेपाली स्टार नाईट हंगामा’ का आयोजन किया गया था। अमरीश सिंह के पहुंचते ही दर्शकों के तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इनका भव्य स्वागत किया गया। यहां पर अमरीश सिंह ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। सभी अमरीश सिंह की एक झलक पाने के लिये उत्सुक थे।

amrish-singh

यहां पर अमरीश सिंह को दर्शकों का भरपूर प्यार और स्नेह मिला, जिसे पाकर अमरीश सिंह काफी प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। विदित हो कि अमरीश सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘टकराव’ का प्रदर्शन अतिशीघ्र होना है। इस फिल्म में अमरीश सिंह के साथ संगीता तिवारी व पायस पंडित की मौजूदगी है।