Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/mysmartc/public_html/24x7livenews.xyz/wp-content/plugins/wp-facebook-open-graph-protocol/wp-facebook-ogp.php on line 170
April 24, 2025

Suno Sasurji Gets Tremendous Box Office Response at Mumbai & Gujarat

मुम्बई गुजरात मे भी गोलू के  सुनो ससुरजी की धूम

भोजपुरी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म निरहुआ रिक्शावाला से अपने करियर की शुरुआत करने वाल गोलू यानि आज का ऋषभ कश्यप गोलू की फ़िल्म सुनो ससुरजी ने बिहार झारखंड में तो दर्शको का दिल जीता ही था अब यह फ़िल्म मुम्बई और गुजरात मे दर्शको का दिल जीत रही है ।

इस फिल्म में गोलू का अभिनय दर्शकों को खूब भा रहा है । आपको बता दें कि  इस फिल्म के निर्देशक सुब्बाराव है। जिन्होंने कई अपने निर्देशन में कई सुपरहिट फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए दी हैं। फिल्म में दर्शक रिषभ कश्यप ‘गोलू’ और रिचा दीक्षित की कमेस्ट्री को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस जोड़ी ने अपने नोंकझोंक और प्यार मोहब्बत से दर्शकों को मनोरंजन के परम सुख का आभास कराया है। जिसका नतीजा फिल्म की सफलता के रूप में सामने निकल कर आया है। इतना ही नहीं फिल्म में दर्शक नामचीन अभिनेता अवधेश मिश्रा के अभिनय की भी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। ड्रीम कैचर प्रोडक्शन द्वारा आरकेजे फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म के निर्माता सनाया मकानी व इकबाल मकानी हैं। सहनिर्माता राजकुमार जैन हैं। फिल्म में मधुर संगीत दिया है राजेश झा ने जबकि गीत का लिखा है संतोष उत्पाती, प्यारे लाल यादव ‘कविजी’, मनोज मतलबी व यादव राज ने। फिल्म में नृत्य निर्देशन रामदेवन व दिलीप मिस्त्री का है। फ़िल्म के प्रचारक हैं उदय भगत और  मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। विदित हो कि रिषभ कश्यप गोलू ने एक बार फिर से अपनी बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को अपना दिवाना बना दिया है। इसके अलावा लगातार और भी कई फिल्मों में गोलू सभी को अपना दीवाना बनाने वाले हैं।  ———–Uday Bhagat (PRO)